पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक समेत 15 पॉजिटिव 23 लोग डिस्चार्ज भी

 

 

पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे और देवरी से कांग्रेस विधायक के अलावा कुल 15 लोगों की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आयी है। इन मामलों के साथ सागर में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 755 पर पहुँच गयी है। इसके अलावा सुखद खबर ये है। की 23 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। जिनकी छुट्टी कर दी गयी है। अब तक 554 लोग स्वस्थ को चुके हैं। और कोरोना से 36 लोगों की जान भी जा चुकी है। बीएमसी के बायरोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. सुमित रावत ने बताया की एक जनप्रतिनधि समेत 15 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें संत रविदास वार्ड, तिलकगंज, वर्धमान कॉलोनी सूबेदार वार्ड, वार्ड नम्बर 7 राहतगढ़, राजौरा गाँव मकरोनिया वार्ड नंबर 15, रजाखेड़ी मकरोनिया, गुरुगोविंद सिंह वार्ड से ये लोग कोरोना की चपेट में आये हैं। वहीँ इनके अलावा बड़ा बाजार, बण्डा,चकराघाट, शास्त्री वार्ड से ये मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

 
 

By - sagar tv news
06-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.