युवक ने लगाई कमाल की जुगाड़, साइकिल पर बाइक की टंकी लेकर पहुंचा पेट्रोल डलवाने || STVN INDIA ||

 

कहते हैं की भारत देश के लोग जुगाड़ में नंबर 1 हैं। ये ऐसी-ऐसी जुगाड़ की तरकीबें अपनाते हैं की लोग भी दंग रह जाते हैं। अब इन जनाब को ही देख लीजिए। ये साहब पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पर पहुंचे वो भी बाइक की टंकी साइकिल पर रखकर, वैसे इनकी उम्र ज्यादा तो नहीं है लेकिन छोटी उम्र में ही इन्होने ऐसा काम किया की देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। ये नज़ारा काफी अलग और दिलचस्प है।
अब भाई ऐसा काम होगा तो चर्चा होना लाजिमी है ही, तो आपको बता दें की ये वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का है। दरअसल एक पेट्रोल पम्प पर लिखा हुआ था की यहाँ बोतल या डिब्बे में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। बस फिर क्या था ये छोटे उस्ताद साइकिल पर पेट्रोल भरवाने बाइक की टंकी ही उखाड़ कर ले आते हैं। अब ये देखकर तो आपको भी हंसी आ रही होगी और आये भी क्यों न, इस युवक की जुगाड़ देखकर सभी हैरान रह गए खुद पेट्रोल पंप कर्मी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। और हसंते हसंते ही उसने टंकी में बकायदा पेट्रोल भरा।
सेल्समैन सोनू यादव ने बताया की यहाँ बोतल या डिब्बे में पेट्रोल नहीं दिया जाता। लेकिन जब ये युवक इस तरह से पहुंचा तो उसे पेट्रोल दिया गया। इसी दौरान ये वीडियो बनाकर वायरल किया गया।


By - Sagar tv news
30-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.