सागर में एक ही परिवार के 8 लोग, 2 सेना के जवान समेत 13 पॉजिटिव || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर में कोरोना की रफ़्तार तेजी से बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को बाहुबली कॉलोनी से एक ही परिवार के 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 2 सेना के जवानों समेत कुल 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिससे अब मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 768 पर पहुँच गया है। 7 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ठीक होने वाले मरीज 561 हो गए हैं। इसके अलावा एक वृद्धा की मौत भी हुई है। दो दिन पहले भी एक जान गयी थी। जिससे कोरोना की वजह से हुई मौतों की संख्या 38 पर पहुँच गयी है। बीएमसी के बायरोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. सुमित रावत के मुताबिक 13 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें कैंट क्षेत्र से दो पॉजिटिव हैं जिनका सेना की अस्पताल में इलाज चल रहा है। साथ ही डुंगासरा सनौधा, चकराघाट, वृंदावन वार्ड से भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा बाहुबली कॉलोनी निवासी 2 बच्चे, महिला और पुरुष कोरोना की चपेट में आये हैं। जो एक ही परिवार के हैं।


By - SAGAR TV NEWS
07-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.