भाजपा का मास्टर स्ट्रोक बसपा के साथ अध्यक्ष बनाने हाथ में गंगाजल देकर पार्षदों को दिलाई शपथ

 

दमोह जिले की नगर पंचायत पथरिया में बहुजन समाज पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा के जिला महामंत्री ने 8 पार्षदों के हाथ में गंगा जल देकर शपथ दिलाई। शपथ लेेने यह सभी पार्षद ऋषिकेश गए थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल नगर पंचायत पथरिया में कांग्रेस के 7, चार भाजपा के, तीन बसपा के और एक निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते हैं। इलाके में अभी तक यह चर्चा चल रही थी कि पथरिया में निर्दलीय पार्षद कांग्रेस को समर्थन देगा। जिससे कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा। लेकिन अचानक ही भाजपा के नेताओं ने नया गेम खेल दिया। 2 दिन पहले इन पार्षदों को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिल्ली बुलाया था। वहां से मुलाकात करने के बाद यह सभी पार्षद भाजपा के जिला महामंत्री गोपाल पटेल के साथ ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए और वहां पर गंगा नदी किनारे सभी पार्षदों को जल देकर शपथ दिलाई गई। साथ ही यह बात भी सामने आ रही है कि बसपा प्रत्याशी को ये सभी पार्षद अपना वोट देंगे और भारतीय जनता पार्टी जिसे भी अध्यक्ष तय करती है बाकी पार्षद उसी प्रत्याशी को ही वोट देंगे। बहरहाल, इस शपथ को ये पार्षद कितना मानते हैं यह तो बाद में तय होगा, लेकिन फिलहाल इस वीडियो ने एक नया चर्चा का दौर शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि इन पार्षदों में से भाजपा के एक पार्षद संतोष दुबे को नहीं बुलाया गया। शपथ लेने वाले इन पार्षदों में योगेश चौधरी भाजपा, हल्ले साहू भाजपा, सजू सराफ भाजपा, लीलाधर साहू कांग्रेस, सुंदर विश्वकर्मा बसपा, हरप्रसाद अहिरवार बसपा, प्रवीण जैन बसपा और निर्दलीय पार्षद संदीप चौरसिया शामिल हैं


By - SAGAR TV NEWS
01-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.