एएसआई के लड़के को पुलिस ने मादक पदार्थ की बिक्री करते किया गिरफ्तार

 

एक एएसआई का लड़का ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया है। इसके पास से 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रूपए है। एमपी के रीवा जिले। इस युवक की तला श पुलिस काफी दिनों से कर रही थी उस पर लगातार नजर भी बनाए हुए थी।
बताया गया की सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पुलिस लाइन में रहने वाले एएसआई का लड़का ऋषि सिंह ब्राउन शुगर लेकर मुख्य बाजार शिल्पी प्लाजा में खड़ा है। जो इसे बेचने की फिराक में है। पुलिस ने दबिश देते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। युवक ने बताया कि वह एएसआई का लड़का है। जो नशे का आदी होने के कारण ब्राउन शुगर का नशा करता है। साथ ही उसकी बिक्री भी करता है। बताया जा रहा है कि यह कार्यवाही रीवा एसपी नवनीत भसीन के निर्देश पर सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा ने अपनी टीम के साथ की। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उससे इस हाईप्रोफाइल नशे के कारोबार के संबंध में पूछताछ कर रही है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि ब्राउन शुगर का नशा बेहद ही हाई-प्रोफाइल माना जाता है। जो काफी मंहगा भी होता है। इसे खरीद पाना हर किसी के लिये संभव नहीं होता


By - SAGAR TV NEWS
01-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.