कैबिनेट मंत्री के फॉलो वाहन की वजह से एक वृद्ध अलविदा कह गया
कैबिनेट मंत्री के फॉलो वाहन की वजह से एक वृद्ध अलविदा कह गया
कैबिनेट मंत्री के फॉलो वाहन की टक्कर से वृद्ध का निकला दम
एमपी की शिवपुरी की विधायक और कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के फॉलो वाहन ने सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथ ही फॉलो वाहन में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी एक बैठक में शामिल होने के लिए झांसी से फॉलो वाहन में सवार होकर आ रही थी। तभी काली पहाड़ी के पास फॉलो वाहन ने सड़क पार कर रहे वृद्ध हरगोविंद परिहार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी जान चली गई। वहीं फॉलो वाहन में सवार एक महिला पुलिसकर्मी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस हादसे के बाद मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने एंबुलेंस को फोन लगाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया वह कुछ देर मौके पर ही रुकी। उसके बाद वह शिवपुरी के लिए रवाना हो गई। ये पूरी घटना बीते सोमवार की है। बताया जा रहा है की इस हादसे के दौरान कुछ देर तक सड़क पर लम्बा जाम लग गया था।-
By - Rakesh Bhoj Sagar TV News from Shivpuri.--------