चाचा ससुर के साथ पत्नी को साथ में देख पति ने छोड़ दी थी दुनिया, अब आरोपी पर FIR ! || SAGAR TV NEWS ||

 

पत्नी से रेप हो जाने के बाद पति ने शर्म से पानी-पानी होकर अपनी जान दे दी थी। डरी सहमी महिला करीब 30 दिनों तक सदमें में रही और खामोश रहने के बाद उसने हिम्मत कर पुलिस में शिकायत की है जहाँ आरोपी चाचा ससुर पर एफआईआर दर्ज की गयी है। मामला एमपी के ग्वालियर का है। घटना बीते महीने 3 जुलाई की है। पति की जान जाने से पत्नी डर गई थी। उसे अंदर ही अंदर अपने पति का दर्द सता रहा था। जिससे उसने अपने मां-पिता को सारी बात बताई। फिर पुलिस के पास पहुंची। हैरानी की बात ये है की दुष्कर्म करने वाला पड़ोसी है जिसे महिला का पति उसे चाचा कहता था।
दरअसल महाराजपुरा थाना इलाका निवासी 25 साल की महिला ने शिकायत की है कि तीन जुलाई को उसका पति किसी काम से बाहर गया था वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी मुकीम खान छत से उसके कमरे में पहुंचा। जिसने जान से मारने की धमकी देकर उससे जबरदस्ती की। तभी पति घर आ गया। दोनों में विवाद भी हुआ। इसके बाद महिला अपने मायके चली आई लेकिन अगले दिन जब वापिस आई तो पता चला कि पति फंदे से झूल गगया है। क्योंकि वो शर्मिंदा था। इससे पत्नी सदमें में आ गई। जिसे मायके वाले ले गए थे। उसके दो बच्चे भी हैं। ऐसा आरोप है की आरोपी पति के जाने के बाद भी धमका रहा था। जिससे परेशान महिला ने शिकायत की जहाँ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का मामला दर्ज किया है।
मामले में CSP रवि भदौरिया ने जानकारी दी।


By - Sagar tv news
03-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.