पुलिस ने ऐसी तिरंगा यात्रा निकाली की शहर तिरंगा मय हो गया

पुलिस ने ऐसी तिरंगा यात्रा निकाली की शहर तिरंगा मय हो गया

नौका विहार कर लहराया तिरंगा अद्भुत नज़ारा

हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मध्य प्रदेश के बैतूल में पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा के अलावा कई एक्टिविटी की जा रही है। जिससे पूरा जिला तिरंगामय दिख रहा है। और लोगों के मन में देश भक्ति पैदा हो रही है। इसी को लेकर मुलताई, सारणी, बैतूल, बैतूल बाजार, आठनेर के पुलिस थानों के पुलिस बल ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पुलिसकर्मी आजादी के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। हाथों में तिरंगा लेकर कोई बाइक रैली तो कोई देश प्रेम के नारों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। और तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी के चलते मुलताई की ताप्ती सरोवर में नौका विहार कर तिरंगा लहराया गया। तो वही सापना डैम पर हाथ में तिरंगा लेकर मानव श्रृंखला बनाई गई।
बताया गया की बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह गतिविधियां की जा रही है। इसमें नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम भी साथ दे रही हैं।


By - SAGAR TV NEWS Mahesh Chandel Sagar TV News from Betul.
08-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.