ये IPS हैं कमाल के लोगों को जागरूक करने 180 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे

 

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अधिकारी कर्मचारी अपने अपने तरीकों से लोगों को जागरूक कर रहे हैं तो एक ऐसे भी आईपीएस अधिकारी हैं। जिन्होंने लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करने साइकिल से 180 किमी का सफर तय किया। ये आईपीएस हैं छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह, उन्होंने तिरंगा साइकिल रैली निकाली। जो पन्ना जिले के मंडला से शुरू होकर निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर पहुंची। जहां इसका समापन किया गया। वहीं इसके पहले साइकिल रैली का स्वागत निवाड़ी जिले के एसपी तुषारकांत विद्यार्थी समेत गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधियों ने फूल बरसा कर किया।
डीआईजी विवेक राज सिंह ने 180 किलोमीटर साइकिल चलाकर देशभक्ति की एक मिशाल पेश की है। गौरतलब कि तिरंगा अभियान को 13 से 15 अगस्त के बीच चलेगा और हर घर में तिरंगा लगाए जाने की बात भी कही जा रही है।
इसको लेकर डीआईजी विवेक राज सिंह ने बताया की उद्देश्य यही है की ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हों। साथ ही सन्देश देते हुए बोले की अगर शरीर स्वस्थ रहेगा तो दिमाग भी स्वस्थ रहेगा। जिससे हम काम भी अच्छे से कर पाएंगे।


By - SAGAR TV NEWS
09-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.