पति-पत्नी के साथ आखिर कौन ऐसा काम कर गया पुलिस कर रही है जाँच

पति-पत्नी के साथ आखिर कौन ऐसा काम कर गया पुलिस कर रही है जाँच

पति-पत्नी का बेरहमी से
किया गया मर्डर

पति-पत्नी का बेरहमी से मर्डर किये जाने का मामला सामने आने से सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जाँच पड़ताल में जुट गयी है। दिल दहला देने वाली ये घटना बैतूल जिले के भैंसदेही थाने के रेणुका खापा गांव की बताई जा रही है। जहां भगवतराव इवने और पत्नी कमला इवने सोमवार को मवेशी चराने खेत गये थे लेकिन वो वापस नहीं आए। मंगलवार की सुबह गांव से करीब एक डेढ़ किलोमीटर दूर मक्का के खेत में पत्नी कमला इवने और पास के ही नाले में पति भगवतराव इवने की डेड बॉडी पड़ी मिली। उनके शरीर पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं। ऐसी जानकारी है की मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद में मर्डर किया गया है। हालांकि अभी यह बात साफ नहीं हो सकी है। साथ ही इस वारदात में दो लोग शामिल भी बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद एसपी सिमाला प्रसाद करीब दो किलोमीटर दूर घटना स्थल तक कीचड़ से भरे रास्ते से होकर पहुंची। उन्होंने ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। एसपी का कहना है कि जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा कि पति पत्नी कोे बेरहमी से क्यों मारा गया है।


By - Mahesh Chandel Sagar TV News from Betul.
10-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.