लड़कियों के सामने गंदी हरकतें करने युवक के साथ लोगों ने किया ऐसा काम || SAGAR TV NEWS ||
लड़कियों और महिलाओं को देखकर एक युवक अजीब हरकतें करता और कपड़े उतारकर अश्लीलता करता था। जिसकी हरकतों से परेशान लोगों ने उसके कमर के नीचे पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला एमपी के बैतूल से सामने आया। बीजोदही थाना इलाके के काजली गांव में रहने वाला युवक दीपचंद उइके के साथ यह घटना हुई। बताया गया कि पीड़ित दीपचंद गांव की महिलाओं और बच्चियों को देखकर अक्सर अपने कपड़े उतार लेता था साथ ही अश्लील हरकतें करता था। जिससे गांव की महिलाएं और बच्चियों के अलावा उनके परिजन खासे परेशान थे। कई दफा समझाईश देने के बाद भी वह अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जिसके चलते गांव के ही दो युवकों ने युवक के कमर के नीचे पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे उसके कमर के नीचे का हिस्सा झुलस गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुदेश कवड़े और कृष्णा उइके को हिरासत में लिया है जिन पर मामला दर्ज कर किया गया है। ये पूरी घटना बीते दो दिन पुरानी है। पीड़ित दीपचंद उइके ने बताया कि वो सड़क पर लेटा था। तभी 2 लोगों ने आग लगा दी। वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया। शाहपुर एसडीओपी पल्लवी गौर का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।