जब लड़की ने साथ चलने से मना किया तो सौतेले पिता ने मार दी ब्लेड || SAGAR TV NEWS ||

 

 

जब एक लड़की ने साथ चलने से मना किया तो उसके सौतेले पिता ने ब्लेड से हमला कर दिया जिससे लड़की बुरी तरह घायल हो गयी है। मामला सागर जिले के खुरई थाना अंतर्गत उरदौना गांव से सामने आया है। घायल युवती अपनी माँ के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने गाँव आयी हुई थी। जानकारी के मुताबिक वैशाली की मां पति की मौत के बाद बैतूल जिले के गंज थाने के हमलपुर गांव निवासी राजा यादव के साथ भोपाल के अशोका गार्डन थाने के विस्मिल्लाह कॉलोनी में पिछले 9 साल से रह रही थी। जहां वैशाली भी अपने भाई बहन के साथ सौतेले पिता के साथ रहती थी। पुलिस का कहना है। की रक्षाबंधन के बाद 7 अगस्त को राजा यादव उरदोना गांव आया। उसने वैशाली और उसकी मां को भोपाल चलने के लिये कहने लगा जिस पर वैशाली ने जाने से मना किया तो राजा यादव ने उसके गले पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। उसे गले में गहरा घाव है। इसके बाद घायल युवती को गम्भीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया। जहाँ उसका इलाज जारी है। उसने अपन सौतले पिता पर आरोप लगाए और बताया की वो हमेशा ही उसके साथ मारपीट करते हैं।वही पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजा यादव पर एस टी एस सी एक्ट और धारा 324 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


By - Manoj Badhwani (Khurai,Sagar MP)
10-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.