सिरोंज- मुस्लिम समाज के लोगों ने निकाली विशाल तिरंगा रैली भाजपा विधायक भी हुए शामिल

 

सिरोंज।. विदिशा की सिरोंज विधानसभा में   हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए  शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगो ने शहर  में एक विशाल रैली का आयोजन किया। शाम चार बजे  हाईस्कूल से शुरू  हुई इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमाकान्त शर्मा  भी शामिल हुए   रैली में सबसे आगे देशभक्ति के गीत बजाते हुए डीजे चल रहा था उसके बाद कतारबद्ध होकर हाथों में तिरंगा झंडा थामे नोजवान और  बच्चे उत्साह से नारे लगाते   हुए चल रहे थे।  खुली जीप में वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा नागरिकों से 13 अगस्त की सुबह से 15 अगस्त की शाम तक अपने घर,प्रतिष्ठान पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील करते हुए नज़र आए । अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा निकली गई इस रैली का नगर में कई जगहों  पर पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया। नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए इस यात्रा का समापन तलैया मोहल्ले में हुआ।  विधायक उमाकान्त शर्मा ने कहा कि  देश की आन बान ओर शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंड़े को लेकर जिस उत्साह के साथ आज मुस्लिम समाज के लोगो ने सहयोग और जज़्बा दिखाया है वह काबिले तारीफ है
सिरोंज से फैसल अमीन की रिपोर्ट


By - SAGAR TV NEWS
12-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.