तिरंगा लेकर निकले मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद के इमाम, मदरसे के मौलवी को दिए गए तिरंगे

 

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने तिरंगा रैली, तिरंगा वितरण किया जा रहा है। इसी को लेकर एमपी के बैतूल में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिम समाज के साथियों के साथ तिरंगे झंडे वितरित किए। इसकी शुरुआत पहलवान बाबा की दरगाह से हुई। यहां अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सभी धर्मावलंबियों को 100 तिरंगे झंडे भेंट किए गए। साथ ही बैतूल की सभी मस्जिदों के इमाम और सदर, मदरसे के मौलवी और सदर,अल्पसंख्यक वर्ग के सभी स्कूल के शिक्षकों को तिरंगे झण्डे भेंट किये जायेंगे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शारिक खान का कहना है कि अल्पसंख्यक वर्ग के वार्डों में तिरंगा वितरण किया जायेगा। सभी मस्जिदों के ईमाम और मदरसे के मौलवी, सभी दरगाहों के मुअल्लिम को भी तिरंगे झण्डे भेंट किये जा रहे हैं। वहीं देशभक्ति के गाने और भारत माता के जयघोष के साथ रैली निकाली गई। बताया गया की जिले भर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा 5 हजार झण्डे वितरण करेगा।


By - SAGAR TV NEWS
13-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.