कटीली झाड़ियों में रोता हुआ मिला नवजात पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

 

एक नवजात को उसकी माँ ने मरने के लिए उसे कटीली झाड़ियों में फेंक दिया लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। लोगों ने उसे रोते हुए देख लिया और आनन् फानन में अस्पताल पहुँचाया। मामला एमपी के मंडला जिले के उपनगरीय के महाराजपुर थाना इलाके से सामने आया। बताया जा रहा है की दादा धनीराम वार्ड के कारीकोन क्षेत्र में नवजात पड़ा हुआ था। जिसके रोने के आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना बीते शुक्रवार की है। जहां कारीकोन से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। जब नजदीक जाकर झाड़ियों में देखा तो हैरान रह गए। वहां एक नवजात पड़ा हुआ था जो दर्द से बिलख रहा था। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने नवजात को कपड़ों में लपेटकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
ऐसी जानकारी है की नवजात की समय से पहले डिलेवरी हुई है। खुले में पड़े रहने से उसे इंफेक्शन हो गया है।
महाराजपुर पुलिस की मानें तो नवजात लड़का है पुलिस ने मामला दर्ज कर माता-पिता की जांच शुरू की है।


By - SAGAR TV NEWS
13-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.