2 हजार से ज्यादा बच्चों ने इकट्ठे होकर तिरंगे को किया प्रदर्शित

2 हजार से ज्यादा बच्चों ने इकट्ठे होकर तिरंगे को किया प्रदर्शित

बच्चों ने किया कमाल, 2 हजार से ज्यादा बच्चों ने ऐसे बनाया तिरंगा

एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने अनूठी पहल की। जहां परेड ग्राउंड में विशाल भारत का मानव श्रृंखला के माध्यम से छायाचित्र प्रदर्शित किया गया। तस्वीरें एमपी के बैतूल की हैं। जहाँ आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एसपी सिमाला प्रसाद के मार्गदर्शन में बैतूल पुलिस ने अनूठी पहल की। इस मानव श्रंखला में 2 हजार से ज्यादा स्कूली छात्रों ने बैठकर अपने हाथों में रंगीन पेपर लेकर भारतीय तिरंगे को प्रदर्शित किया। गौरतलब है की आजादी के 75 वी वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता और इस अभियान में शामिल करने को लेकर बच्चों ने ये कमाल किया। जिसमें मुख्य भूमिका एसपी सिमाला प्रसाद की रही। इस मौके पर शहर के सभी बड़े सरकारी और प्राईवेट स्कूल के बच्चों के अलावा शिक्षक शामिल थे।
मानव श्रृंखला में शामिल हुए छात्र छात्राओं ने एसपी सिमाला प्रसाद से मुलाकात की और उनसे पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। कई बच्चों ने उनका मोबाइल नंबर भी लिया।

 


By - Mahesh Chandel Sagar TV News from Betul.
15-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.