हाथों में तिरंगा थामकर पानी में करीब 10 किमी तैरते रहे कलेक्टर, उन्हें देख सभी दंग रह गए

 

हाथों में तिरंगा थामकर पानी में करीब 10 किमी तैरते रहे कलेक्टर, उन्हें देख सभी दंग रह गए

कलेक्टर ने तिरंगा लेकर नर्मदा में लगाई छलांग 10 किमी तैरकर पहुंचे

एमपी के एक कलेक्टर को पानी में चलाएंग लगाते देख सभी लोग दंग रह गए। क्योंकि उनके हाथों में तिरंगा था। वो काफी देर तक पानी में ही तैरते रहे लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं आई। तस्वीरें एमपी के जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी की हैं। जिनका देश के तिरंगे की प्रति जज्बा उस समय देखते ही बना जब उन्होंने तिरंगा हाथों में लेकर नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी ने करीब 10 किलोमीटर का सफर इसी तरह हाथों पर तिरंगा लेकर तैरते हुए तय किया। कलेक्टर बिना रुके हाथों में तिरंगा लेकर जिलहरी घाट से तिलहरी घाट तक तैरकर पहुंचे।
बताया गया की ये जल तिरंगा यात्रा जिलहरी घाट से लेकर तिलवारा घाट तक निकाली गई। करीब 10 किलोमीटर की इस जल तिरंगा यात्रा में बूढ़े, बच्चे, महिलाएं सभी शामिल हुए। ख़ास बात ये थी की इस तिरंगा यात्रा में शहर के मशहूर श्याम बैंड ने अपनी शानदार देशभक्ति गानों की प्रस्तुति दी।
दरअसल आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यह जल तिरंगा यात्रा निकाली गई।-


By - sagar tv news
15-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.