व्हाट्सएप पर शुरू हुए लोकसेवा के कार्य, 1 महीने में करीब 5 हजार आवेदन
कोरोना संक्रमण के चलते सागर जिले में लोक सेवा केंद्रों पर आवेदन देने के लिए भी आवेदकों की भीड़ ना हो और फिजिकल डिस्टेंस बना रहे इसके लिए सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने एक नवाचार की शुरुआत की है। कलेक्टर दीपक सिंह ने जिले के 12 लोक सेवा केंद्रों में व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए। जिसमे आवेदक घर बैठे ही व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन दे सकते है। और अपने जरुरी कागजात व्हाट्सअप पर ही प्राप्त हो जाते है। जुलाई महीने में शुरू की गई। इस सुविधा में 45 सौ से अधिक आवेदन जिले के 12 लोक सेवा केंद्रों पर प्राप्त किये गए। लोकसेवा केंद्रों पर व्हाट्सएप के माध्यम से आए आवेदनों का समय सीमा में निराकरण किया गया है। इसके अच्छे परिणाम देखते हुए दीपक सिंह ने इसकी जानकारी भोपाल भी भेजी है। सागर में इसके सफल परिणामो को देखकर प्रदेश में लागू करने पर भी विचार किया जा सकता है।