प्रतिष्ठित परिवार की बेटी के मामले में नया मोड़, मंत्री ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

 

प्रतिष्ठित परिवार की बेटी के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसने वीडियो जारी कर अपनी जान को ख़तरा बताया और देश के गृहमंत्री अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला एमपी के हरदा जिले का है। वीडियो में युवती अपहरण के आरोपी सौरभ विश्नोई के साथ शादी के जोड़े में बैठी दिखाई दे रही है। जो जान बचाने की गुहार लगाते हुए कह रही है कि उसे और उसके पति को कृषि मंत्री कमल पटेल, नपाध्यक्ष भारती कमेडिया के पति राजू कमेडिया के साथ हरदा जिला प्रशासन से जान का खतरा है। दोनों अपनी जान बचाने छिपकर रह रहे हैं। वहीं मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
युवती ने कहा की उसने सौरभ से कोर्ट मैरिज कर ली है। वह बालिग है। उसे भी जीने का हक है। उसने अपने और सौरभ के परिजनों को परेशान नहीं करने की बात कही। उसने कहा की प्रशासन किसी तरह से मानसिक परेशान करता है तो सुसाइड कर लेंगे। उसने एक गंभीर आरोप और भी लगाया। उसने पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की है।
वहीं अपने ऊपर लगे आरोपण को कृषि मंत्री कमल पटेल ने बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया। उसके परिवार ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। ड़का कांग्रेसी परिवार से है। वो और उसका परिवार आपराधिक प्रवृति का है


By - SAGAR TV NEWS
21-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.