टोल प्लाजा पर पैसे मांगना लड़की को महंगा पड़ गया, देखिये CCTV में क्या हुआ ! || SAGAR TV NEWS ||

 

टोल प्लाजा पर एक कर सवार ने किसी बात को लेकर लड़की को थप्पड़ जड़ दिया। जिसका युवती ने जवाब दिया। घटना एमपी के राजगढ़ के ब्यावरा-भोपाल हाइवे कचनारिया के पास स्थित टोल प्लाजा से सामने आई है। जहाँ आये दिन विवाद की स्थिति बन रही है। नज़ारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसका वीडियो भी सामने आया।
जानकारी के मुताबिक जरकडियाखेड़ी निवासी राजकुमार गुर्जर कचनारिया टोल प्लाजा पर पहुंचा और टोल ना देने की बात को लेकर महिला टोल कर्मी पूजा दांगी से विवाद करने लगा। तभी उसने टोल कर्मी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद भी वह शांत नहीं हुआ। अपने कई साथियों को लाकर टोल प्लाजा में जमकर तोड़फोड़ भी कर दी। बताया गया कि राजकुमार, ब्यावरा जनपद अध्यक्ष राधा गुर्जर और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री गुर्जर का भतीजा है। वही, इस मामले में देहात थाना पुलिस के मुताबिक टोल कर्मचारी अनुराधा दांगी निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पैसे मांगने के दौरान युवक राजकुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए थप्पड़ मार दिया था। पुलिस ने राजकुमार गुर्जर के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।a


By - Sagar tv news
23-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.