मशहूर शायर राहत इंदौरी के समधी ने कहा राहत साहब जैसे लोग कभी मरते नहीं || STVN INDIA | SAGAR TV NEWS

 

 

मंगलवार को जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को मिली की अब मशहूर शायर राहत इंदौरी इस दुनिया में नहीं हैं। वैसे ही उनके चाहने वालों में मायूसी छा गयी। एक लंबे अरसे से शायरियों की महफ़िल सजाने वाले डॉ. राहत इंदौरी का निधन हो गया। लेकिन क्या आपको पता है। की राहत साहब का सागर से गहरा नाता रहा है। जी हाँ वो लाजपतपुरा क्षेत्र में रहने वाले पूर्व पार्षद नईम खान के समधी थे। 25 दिसम्बर 2005 में उनकी बेटी नगमा की शादी राहत इंदौरी के भतीजे दानिश से हुई थी। उस समय वो सागर आये थे। इसके बाद पूर्व सांसद डालचंद जैन ने उन्हें सागर बुलाया फिर 2015 में कटरा में काव्यांजलि प्रोग्राम के अलावा साल 2019 में सागर के मकरोनिया में आयोजित हुए मुशायरे में उनकी आमद हुई थी। इनमें अधिकतर मौके पर वो नईम खान के घर पर भी आये। वहीँ जब इसको लेकर उनसे बात की गई तो उन्होंने एक किसा बताते हुए कहा की राहत इंदौरी जैसे लोग कभी मरते नहीं हैं। वो हमेशा ज़िंदा रहते हैं।


By - SAGAR TV NEWS
12-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.