चीतों को रहने बने बाड़े में घुसे थे तीन तेंदुए, बाहर निकालने हाथियों की ली गई मदद || SAGAR TV NEWS ||
एमपी के शिवपुरी जिले में कुनो अभयारण्य में नामीबिया से चीते आने है। जिनके लिए कूनो अभयारण्य में अलग से बाड़े बनाए गए थे। लेकिन चीतों के लिए बनाए गए बाड़े में तीन तेंदुए रहने लगे थे। जिन्हें बाहर निकालने के लिए अमला महीनों से जुटा हुआ था। तीन तेंदुओं को बाड़े से बाहर निकालने के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से दो हाथी कूनो लाए गए हैं। जिसके बाद चीतों के लिए बनाए गए बाड़े में घुसे दो तेन्दुओं को रेस्क्यू कर उन्हें शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क छोड़ा गया है। वहीं अभी भी कुनो अभयारण्य में चीतों के बाड़े में से एक तेंदुए को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। जल्द ही उस तेंदुए को शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क छोड़ दिया जाएगा। गौरतलब है कि भारत को चीता देने के लिए नामीबिया ने तो MoU कर लिया था। लेकिन अभी तक दक्षिण अफ्रीका ने MoU नहीं किया है। अफ्रीका ने शर्त रखी है कि कूनो अभ्यारण्य में वह तभी चीता भेजेगा। जब वहां से तेंदुओं को हटा दिया जाएगा। यही वजह है कि कूनो अभ्यारण्य से तेन्दुओं को खदेड़ने का कार्य जोरों पर चल रहा है।