सागर/गढ़ाकोटा- पितृपक्ष पर पितरों की आत्मा के लिए विधि-विधान से किया गया तर्पण
सागर जिले के गढ़ाकोटा में भी पितृपक्ष पर पितरों की आत्मा के लिए विधि-विधान से तर्पण किया गया। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व होता है। गणेश विसर्जन के दूसरे दिन इसकी शुरुआत हो गयी है। पितृपक्ष को श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। इसमें पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। गढ़ाकोटा में भी पंडितों के सानिध्य में नगर कि जीवन दायिनी सुनार नदी में तर्पण किया जा रहा है। पितृपक्ष शुरू होते ही सुबह से घाटों पर बड़ी संख्या में लोग नदी के घाट पर पहुंचकर और तर्पण का कार्य सुनार नदी के पीपल घाट पर करते हैं। जानकारी देते हुए पंडित पुष्पेन्द्र कृष्ण भार्गव ने बताया कि पितृपक्ष में हर दिन पितरों के लिए तर्पण करना चाहिए। इसके लिए कुश,अक्षत,जौ और काला तिल का उपयोग करना चाहिए। तर्पण करने के बाद पितरों से प्रार्थना करें और गलतियों के लिए क्षमा मांगे। इसके अलावा सिद्धधाम पटेरिया स्थित कुंड में भी लोगों ने तर्पण किया