स्वास्थ्य सेवाओं के हाल बेहाल, जेसीबी के पंजे पर मरीज को रखकर ले गए अस्पताल

स्वास्थ्य सेवाओं के हाल बेहाल, जेसीबी के पंजे पर मरीज को रखकर ले गए अस्पताल

हद हो गई जेसीबी के पंजे पर मरीज को ले गए अस्पताल


एमपी के कटनी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के कितने बुरे हाल है, इस बात का अंदाजा यह देखकर लगाया जा सकता है कि जब एक घायल को एंबुलेंस नहीं मिली, तो उसे जेसीबी के पंजे में लिटाकर अस्पताल ले जाया गया। अब आम लोगों को किस तरह इलाज मिलता होगा, यह समझा जा सकता है।
बताया गया कि बरही के खितौली रोड स्थित बराती ढाबा के सामने दो बाईक में आमने सामने टक्कर हो गई थी। जिसमें गैरतलाई निवासी महेश बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गया था और वह दर्द से कराह रहा था। लोगों की भीड़ जमा हो गई और इस मामले की सूचना एंबुलेंस को दी गई, लेकिन लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। तब लोगों ने जेसीबी के पंजे पर घायल युवक को रखकर अस्पताल पहुंचाया। जिसने भी इस नजारे को देखा वह देखकर दंग रह गया और स्वास्थ्य सेवाओं को कोसता नजर आया। बताया गया कि किसी तरह घायल अस्पताल पहुंचा और उसका डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार किया, उसका एक पैर फैक्चर हो गया था। इसके बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


By - SAGAR TV NEWS
13-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.