सड़क पर यात्री बस की कई सवारियों को पहुंचना पड़ा अस्पताल

हादसे के बाद ट्रक खाई में पलटा
वहीं बस के परखच्चे उड़ गए

कई गंभीर यात्रियों को अस्पताल
किया था रैफर ड्राइवर भी गंभीर


सड़क पर यात्री बस की कई सवारियों को पहुंचना पड़ा अस्पताल

बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत 30 से ज्यादा लोग हुए घायल

यात्री बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो जाने की वजह से करीब तीन दर्जन यात्री घायल हो गए। जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना एमपी के भिंड जिले मालनपुर थाना इलाके की है। हादसे में जहां ट्रक खाई में पलट गया वहीं बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है की थाना अंतर्गत गुरिखा का मोड़ के नजदीक सड़क हादसा हो गया। भिंड की ओर से ग्वालियर की ओर जा रही यात्री बस और ग्वालियर की ओर से भिण्ड तरफ आ रहे गेंहू से भरे ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे बस में सवार 30 से ज्यादा सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के मुताबिक बस और ट्रक में टक्कर हो जाने से यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो गंभीर रूप से घायल यात्रियों में कई यात्रियों की हालत काफी खराब बताई जा रही है। सड़क हादसे में घायल ड्राइवर भूपेंद्र सिंह गंभीर है।--------


By - Ranveer Parmar Sagar TV News from Bhind.
14-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.