स्कूल से घर लौट रहे थे 20 बच्चे लेकिन बदकिस्मती से 10 बच्चे पहुंच गए अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

निजी स्कूल की जीप अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 20 बच्चों में से 10 बच्चे घायल हो गए। घटना बैतुल जिले के फोर लाइन पर हुई जहां तेज रफ्तार जा रही स्कूल जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल हुए बच्चों में दो की हालत गंभीर है। जिन्हे शाहपुर अस्पताल से बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना में ड्राइवर भी घायल हुआ है।
बताया जा रहा है। की बैतूल के शाहपुर के एक निजी स्कूल की जीप 20 बच्चों को लेकर भयावाड़ी और देशावाड़ी हर दिन की तरह छोड़ने जा रही थी। दोपहर के समय जैसे ही जीप निशाना डेम के पास पहुंची। यहां पर चालक बच्चों को इधर-उधर सीट पर बैठाने का प्रयास कर रहा था। जिससे जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिससे चालक समेत 10 बच्चे घायल हो गए।
घटना इतनी जबरदस्त थी कि जीप पलटने के बाद उसके चारों पहिए भी ऊपर हो गए। सूचना देने के बाद घटना स्थल पर पुलिस और एम्बुलेंस नहीं पहुंची थी। वहीं भोपाल की ओर जाने वाले राहगिरों ने जब यह घटना देखी तो घायल बच्चों को अपने-अपने वाहनों से शाहपुर अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। नाराज परिजनों ने फोरलेन पर हंगामा भी किया।


By - Mahesh Chandel betul
17-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.