घर में ऐसी आग लगी की सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया तो मवेशी भी नहीं बचे

 

खेत में बने एक घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं 14 मवेशी बुरी तरह से झुलस गए। जिनमें से 9 मवेशियों की जान निकल गई। घटना एमपी के बैतूल की है। आगजनी में घर मालिक को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। जहां ये घटना हुई है। उस घर के आधे हिस्से में परिवार रहता था। जबकि आधे हिस्से में मवेशियों का कोठा था। यहीं पर भूसा भी रखा हुआ था जिसके कारण आग ने भयानक रूप ले लिया।
ये पूरी घटना बैतूल के झल्लार पुलिस थाना इलाके के विजयग्राम में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई। जिससे घर जलकर खाक हो गया। अगजनी में घर के अंदर रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। झुलसने से 14 मवेशियों में से 9 मवेशियों की जान गयी है वहीं 5 मवेशी गंभीर हैं। जिनकी बचने की संभावना कम है। पशु चिकित्सक का मानना है कि ज्यादा ही झुलसने से उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मवेशियों में बकरियां, भैंस, बैल, गाय और बछड़े शामिल हैं।
ग्रामीण महादेव इवने ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे घर में आग लगी। तुरंत ही नल-जल योजना वाले नलों को चालू करवाकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा सके। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना से लाखों का नुकसान हुआ है। लेकिन आग लगने का कारण साफ़ नहीं हो पाया है


By - SAGAR TV NEWS
17-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.