376 का आरोपी अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर रफू चक्कर, CCTV में हुआ कैद !

376 का आरोपी अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर रफू चक्कर, CCTV में हुआ कैद !

रेप का आरोपी अस्पताल से भागा पुलिस महकमे में मचा हड़कंप !

अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किये गए रेप का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिससे पुलिस महकमे में हडकंकप मच गया। सीसीटीवी में कैद हुई घटना एमपी के धार जिले की है। आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां मौका पाते ही जिला अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार हो गया। इस दौरान न वहां पुलिस दिखी और न ही सुरक्षा गार्ड नजर आए। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक जिला जेल धार का मुलजिम 376, समेत अन्य धाराओं का आरोपी रामसिंह को भोज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में 15 सितंबर से भर्ती था। जहां उसका इलाज चल रहा था। जहां से वो शनिवार सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनिट पर फरार हो गया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी में आरोपी अपने बेड को छोड़कर बाहर जाता दिखाई दे रहा है। लेकिन इस दौरान सर्जिकल वार्ड के गेट पर बाहर कोई भी सुरक्षा गार्ड दिखाई नहीं दे रहा है। कोई पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं है। कोतवाली पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।


By - sagar tv news
18-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.