शराब लेने दुकान पर पहुंचा था व्यक्ति लेकिन वहां से नहीं लौटा सही सलामत || SAGAR TV NEWS ||

 

शराब लेने दुकान पर पहुंचे एक व्यक्ति की ठेका कर्मचारियों ने पीट पीट कर जान ले ली। घटना सीसीटीवी में कैद हुई घटना एमपी के ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके के यादव धर्मकांटे की है। ये सब उस समय हुआ जब पीएम मोदी के दौरे के कारण शहर में पुलिस हाई अलर्ट पर थी। मर्डर के बाद हत्यारे भाग निकले। मृतक के परिजनों ने डेड बॉडी को सडक़ पर रखकर ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर मर्डर का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक हजीरा थाना अंतर्गत न्यू ग्रेसिम विहार कॉलोनी निवासी श्याम शिवहरे को शराब की लत थी। वो यादव धर्मकांटे की शराब दुकान पर अक्सर शराब पीने जाता था। शनिवार को भी वो दोपहर के समय दुकान पर गया था। जहां से वो जिंदा वापस नहीं लौटा। दुकान स्टाफ ने उसे इतना पीटा की उसकी जान ही निकल गयी। श्याम क्यों किया इसकी वजह साफ़ नहीं हो पाई है।
सीसीटीवी फुटेज में कलारी का सेल्समैन सतीश राजपूत, नरोत्तम राठौर और किशन राठौर श्याम को पीटते दिख रहे हैं। किशन राठौर पूर्व पार्षद रहा है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर शराब कर्मचारियों समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


By - Sagar tv news
18-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.