कलेक्टर ने एसपी की फोटो क्लिक कर वाटरफॉल के अद्भुत नज़ारे किये कैद || SAGAR TV NEWS ||

 

 

ये नज़ारा कहीं और का नहीं बल्कि प्रसिद्द वाटरफॉल का है। जो सागर जिले के राहतगढ़ में है। अद्भुत जलधारा के आगे खड़े एसपी अतुल सिंह जिनकी फोटो खुद कलेक्टर दीपक सिंह निकाल रहे हैं। कलेक्टर एसपी दोनों ही इस मंज़र को देखकर मोहित हो गए। उनके साथ में प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी है। दरअसल कलेक्टर एसपी आगामी त्योहारों को लेकर राहतगढ़ पहुंचे थे। जहां जनपद पंचायत सभागार में शान्ति समिति की बैठक आयोजित हुई। और मुहर्रम,गणेश उत्सव,ढोल ग्यारस के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर दीपक सिंह ने कहा की कोविड-19 गाइडलाइन के मुताबिक कोई भी त्यौहार सार्वजनिक रूप से नहीं मनाए जाएंगे। ना ही कोई पंडाल लगाए जाएंगे। गणेश प्रतिमाएं सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित नहीं होगी। घरों में ही एक दो फ़ीट की प्रतिमा रखें। ताजिये भी छोटे बनेंगे। वहीँ एसपी अतुल सिंह ने कहा की सोशल मीडिया पर भ्रामक चीजों से बचें। त्योहारों को मिलजुलकर मनाएं।
इसके बाद एसपी कलेक्टर लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। जहाँ छोटी बच्ची के अलावा संचालक से बात की। कलेक्टर ने तहसील परिसर में हर कमरे का मुआयना किया जहां तहसील परिसर कमरों से छत से पानी टपक रहा था। सभी कमरो में त्रिपाल लगी हुई थी जिसे देखकर कलेक्टर दीपक सिंह ने एसडीएम पांडे से कहा कि इसकी तुरंत व्यवस्था की जाए।


By - Dharmendra Rajput (Rahatgarh,Sagar MP)
19-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.