सागर- गांव के अन्य लोग काट ले गए विधवा महिला के खेत से फसल !
सागर जिले के खुरई इलाके में एक विधवा महिला की फसल गांव के अन्य लोगों ने काट ली। महिला ने इस संबंध में खुरई न्यायालय से स्थगन आदेश लिया। लेकिन उसके पहले ही गांव के दो लोग फसल काट चुके थे। ये पूरा मामला खिमलासा थानांतर्गत पथरिया जेगन गांव से सामने आया है। दरअसल पम्मोबाई के पति जगन अहिरवार की जान तीन साल पहले चली गई थी। महिला की संतान न होने के कारण उसकी खेती करने के लिए उसका भाई मदद करता है। महिला का आरोप है कि जैसे ही फसल तैयार हुई, तो गांव के मथुरा अहिरवार ने दीपक अहिरवार के साथ उड़द की फसल काट ली। महिला ने न्यायालय से स्थगन आदेश लिया, तब तक वह फसल ले गए। थाना प्रभारी ने आदेश के बाद पंचनामा बनाकर न्यायालय भेजा है