सागर-पितरों को तर्पण कर पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे लोग || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के राहतगढ़ बीना नदी के तट पर लोग पितृरो को तर्पण कर पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पितृपक्ष के चलते बीना नदी बनेनी घाट पर पितृरो को तर्पण किया जा रहा है। पं. रूपकिशोर त्रिवेदी के मुताबिक श्राद्ध कर्म पितरों के परलोक की तिथि के अनुसार किया जाता है। पितृदोष से आने वाली परेशानियों को दूर करता है। तर्पण तो भगवान राम ने भी किया है। इन दिनों में परिवार पर पूर्वजों का आशीर्वाद मिले इसलिए पितरों का तर्पण विधि-विधान पूर्वक किया जाता है। इसे श्राद्ध पक्ष भी कहते हैं। क्योंकि इस पक्ष में तिथि के हिसाब से लोग पटा बैठाकर ब्राह्मणों को और परिजनों को भोजन करवाते हैं। ब्राह्मणों को श्रद्धा के मुताबिक वस्त्र अन्न द्रव्य देकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। पुराणों में बताया गया है की परलोक गए पूर्वजों को अपने परिवार पर आशीर्वाद बना रहे पितरों के तर्पण से अन्न, जल की शक्ति से ही वह अपने परिवार के सदस्यों का कल्याण कर पाते हैं।


By - Dharmendra Singh Rajput sagar
22-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.