MP | भाजपा से बगावत सास-बहू उतरी चुनावी मैदान में,कांग्रेस की बल्ले-बल्ले || SAGAR TV NEWS ||

 

खरगोन जिले की भीकनगांव नगर परिषद में निकाय चुनाव हो रहे है। चुनाव प्रचार पूरे चरम पर है लेकिन लोगो की निगाहें भाजपा से बगावत करने वाली ‘सास-बहू पर टिक गई है। सास बहु के चुनावी मैदान में उतरने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई है, तो कांग्रेस खुश नजर आ रही है। भीकनगांव नगर परिषद के 15 वार्डों में 42 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
बता दे कि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ममता जायसवाल 12 नंबर वार्ड से तो वार्ड क्रमांक 5 से उनकी बहू पूनम जायसवाल भी चुनाव मैदान है। दोनों सास-बहू को भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वे निर्दलीय उतरी हैं। इससे कांग्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं है। यह सीट कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष झूमा सोलंकी के लिए महत्वपूर्ण हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए ही उनसे अभी-अभी अध्यक्ष पद वापस लिया गया था।


By - Sagar tv news
24-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.