सागर-मंत्री भूपेंद्र के सामने कांग्रेस ने मैदान छोड़ा, 32 में से 21 BJP पार्षद निर्विरोध

 

प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का गढ़ खुरई है। वह खुरई से ही विधायक हैं। खुरई नगर पालिका में 27 सितमबर को मतदान किया जाएगा लेकिन नगर पालिका खुरई में मतदान से पहले 21 वार्डों में भाजपा के पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए हैं। दो कांग्रेस के पार्षदों ने BJP को समर्थन दे दिया। यहां लगभग सभी वार्डों में भाजपा की जीत होने की उम्मीद है। भूपेंद्र सिंह का प्रभाव होने से यह स्थिति बनी है। यानी वोटिंग से पहले ही नगर पालिका में भाजपा जीत गई है। कांग्रेस यहां पूरी सरेंडर हो गई है।खुरई नगर पालिका के 32 वार्डों में से 11 में निर्वाचन होना है यह 51 प्रत्याशी मैदान में है। करीब 46 हजार मतदाताओं वाली नगर पालिका एससी वर्ग के लिए आरक्षित है।
बता दे की पहले चरण के चुनाव में बरोदिया कलां नगर परिषद और बांदरी, मालथोन में लगभग निर्विरोध चुनाव हुआ था।


By - SAGAR TV NEWS
24-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.