सागर-मंत्री पुत्र ने गौ माता की पूजन कर मनाया अपना जन्मदिन,गायों को लगवाया टीका

सागर-मंत्री पुत्र ने गौ माता की पूजन कर मनाया अपना जन्मदिन,गायों को लगवाया टीका

मंत्री पुत्र ने गौ सेवा में

समर्पित किया अपना जन्मदिन

इस समय गौमाताएं संकट में है और उन पर लंपी जैसे वायरस का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भाजपा युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने अपना जन्मदिन गौमाताओं का पूजन करके मनाया और डाक्टरों से उनकी स्वास्थ्य की भी जांच कराई। वे सुबह सुरखी स्थित राम बाबा गौशाला में अपने साथियों के साथ पहंुंचे और अपना जन्मदिन गौ सेवा के लिए समर्पित कर दिया। बताया गया इस दौरान उन्होंने सभी गायों और बछड़ों को लंपी वायरस से बचाव का टीका लगवाया और उनकी रक्षा का संकल्प सभी साथियों के साथ लिया। इसके अलावा उन्होंने लंपी वायरस से बचने के लिए जैसीनगर, बिलहरा, सुरखी सहित सभी मंडलों के लिए 100-100 वैक्सीन के डोज उपलब्ध कराएं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गौमाता से लाभ ही लाभ है। गोमूत्र से कई बीमारियां खत्म होती है। गोबर से कंडे बनाए जाते हैं और गाय का दूध सभी के लिए अमृत के समान है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं में गोबर प्लांट गैस, गोबर से बनाने वाली अन्य चीजों की फैक्ट्रियां लगाने का भी प्रावधान है। इसके लिए शासन द्वारा भी लोगों को मदद दी जा रही है। मैं खुद सुरखी क्षेत्र के युवाओं का सहयोग करूंगा, जो युवा इस तरह का कोई कारखाना लगाना चाहे।
इसके अलावा आकाश सिंह राजपूत के जन्मदिन पर धर्म श्री स्थित बालाजी मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। अपने जन्मदिन पर राजपूत ने उन बच्चों को खुषियां दी। जिनके माता पिता नहीं है या फिर वे मानसिक रूप से कमजोर है। उनके बीच पहुंचकर उन्होंने बच्चों के लिए चॉकलेट, मिठाई, फल कपड़े वितरित किए।

 

 

 

 


By - SAGAR TV 24X7
27-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.