सागर-घर से भटके 3 साल के बच्चे को डायल 100 ने परिवार से मिलाया || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में डायल 100 की टीम ने घर से भटके हुए तीन साल के बच्चे को उसके परिवार से मिलवा दिया। जिसके बाद माता पिता की जान में जान आई। दरसअल शाम के समय एमपीईबी के पावर हाउस से एक 3 साल के बच्चे को लावारिस रोते हुए घूमते मिलने की सूचना डायल हंड्रेड को मिली थी। जिस पर तुरंत एफआरव्ही को बच्चे के पास भेजा गया। और पुलिस कंट्रोल रूम डायल हंड्रेड प्रभारी आर के एस चौहान द्वारा बच्चे का फोटो मंगवाकर सभी पुलिस ग्रुप्स और प्राइवेट, मीडिया ग्रुप्स में वायरल कर बच्चे के माता-पिता के बारे में जानकारी के लिए भेजा। साथ ही सभी पुलिस मोबाइल और थानों को बच्चे के घर का पता लगाने फ़ोटो भेजकर सूचना दी गई। बच्चा अपने परिजन और घर के बारे में कुछ भी नही बता पा रहा था। जिसके बाद डायल 100, 02 से आरक्षक दीपक जैन और पायलेट शरद ढेकला बच्चे को लेकर संभावित आसपास की गलियों में गए। तो पुलिस कंट्रोल रूम की टीम भी अपने काम में जुटी थी। करीब 3 घंटे बाद सूचना मिली कि यह बच्चा शनिचरी स्थित नावेद खान का है। तब उन्हें फोन पर इसकी सूचना दी गयी। तो उन्होंने बताया की वो काफी देर से परेशां हैं और बच्चे को ढूंढ। इसके बाद बच्चे के पिता को कंट्रोल रूम बुलवाया गया। जिन्हे देख बच्चा भी खुश हो गया। जिसके बाद दोनों को उनके घर रवाना किया।


By - Sagar tv news
28-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.