सागर में विराजी पलकें झपकने वाली देवी जी, दूर-दराज से दर्शन करने आ रहे लोग

सागर में विराजी पलकें झपकने वाली देवी जी, दूर-दराज से दर्शन करने आ रहे लोग

सागर में पलकें झपकने वाली देवी जी बनी आकर्षण का केंद्र

शारदेय नवरात्रि के मौके पर भक्त माता रानी की आराधना में जुटे हुए हैं। गली-गली में पंडाल लगाकर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित की गयी हैं। और विधि विधान से पूजा-अर्चना भी की जा रही है। वहीं सागर जिले की गढ़ाकोटा के विवेकानंद वार्ड में विराजित मां की झांकी अद्भुत है। क्योंकि मैया की हंसती प्रतिमा लोगों का मन मोह रही है। दर्शन करने पर पल भर भी ऐसा नहीं लगता कि उनसे मन हटाया जाए। सबसे दिलचस्प बात ये है की देवी जी अपनी पलकें झपक रही हैं। जो खासे आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। और ये प्रतिमा पूरे नगर में अनूठी है। यही वजह है की कि यहां पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। और धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं
बता दें कि कारीगर के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स का उपयोग कर इस प्रतिमा को महीनों की मेहनत के बाद तैयार किया है यह जिले में इकलौती ऐसी प्रतिमा है जो पलकें झपकती हैं। जनके दरधान करने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसको लेकर श्रद्धालुओं का क्या कहना है सुनिए।--------


By - Ravi Soni Sagar TV News from Gadhakota.
30-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.