सागर-गाजे-बाजे और अखाड़े के साथ निकली भव्य चुनरी यात्रा,जलंधर माई को अर्पित की चुनरी | SAGAR TV NEWS

 

शारदीय नवरात्रि पर्व के चलते पूरा माहौल भक्ति में सराबोर है। देवी मां के भक्त मां की भक्ति में डूबे हुए हैं। कई जगहों पर धार्मिक आयोजन भी किये जा रहे हैं। इसी को लेकर सागर जिले के जरुआखेड़ा के माता मंदिर से ग्रामीणों द्वारा विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया। जो गाजे-बाजे और अखाड़े के साथ निकाली गयी। जहां अखाड़ों मे शामिल लोगों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। जरूआखेड़ा में पूरे नगर का भ्रमण करते हुए चुनरी यात्रा जलंधर स्थित मां ज्वाला मंदिर के लिए प्रस्थान हुई। जगह-जगह पर चुनरी यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं जब यात्रा चांदामऊ गांव पहुंची तो नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने भव्य स्वागत किया और यात्रा में शामिल लोगों के लिए फल और फलाहार की व्यवस्था की।
चुनरी यात्रा करीब 12 किलोमीटर की दूरी तय कर जलंधर स्थित ज्वाला मां के मंदिर पहुंची थी। जहां मां को चुनरी अर्पित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की खुशहाली की कामना की गई।


By - Manoj ray Narayavali sagar
30-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.