सागर-दुर्गा पंडाल में लोगों ने लगाई 17 जीवंत झांकियां,देखते ही रह जाते हैं लोग || SAGAR TV NEWS ||

 

शारदीय नवरात्रि के चलते पूरा माहौल भक्ति में सराबोर है। और जगह-जगह कई धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन चल रहे हैं। ऐसे ही हम आपको सागर जिले के जैसीनगर तहसील क्षेत्र के छोटे से गांव सेमाढाना ले चलते है। जहां दुर्गा पंडाल में ग्रामीणों ने 17 जीवंत झांकियां लगाई हैं। कुछ झांकियां तो वैज्ञानिक आधार पर सजाई गई हैं। जिन्हें देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इन झांकियों का निर्देशन कर रहे बाबूलाल पटेल ने बताया कि इन जीवंत झांकियां में राम दरबार, क्षीर सागर, कैलाश पर्वत, शेर गुफा, वानर सेना, समेत अन्य झलकियां शामिल हैं। इसी प्रकार वैज्ञानिक आधार पर तैयार की गई झांकियों में जादुई नल, जादुई पंखा, दूरदर्शन केंद्र है। इन जीवंत झांकियों में सभी पात्रों का किरदार गांव के ही लोगों ने निभाया है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे है।--------


By - Brijendra Rakwar jaisinagar sagar
02-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.