मंदिर परिसर में युवती का बेहूदा Dance, Video Viral होने पर गृहमंत्री ने दिए FIR के आदेश !

 

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंदिर की सीढ़ियो पर फिल्मी गाने पर डांस करना एक युवती को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडिओ वायरल होने के बाद बजरंग दल ने आपत्ति जताई है। साथ ही प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने युवती के खिलाफ एसपी को FIR दर्ज करने का आदेश भी दिया है।
दरअसल यह मामला लवकुश नगर थाना क्षेत्र के माता बम्बरबैनी मंदिर परिसर का बताया जा रहा है। जंहा युवती नेहा मिश्रा ने मंदिर की सीढ़ियों पर फिल्मी गाना शिल्पा सा फिगर, बेबो सी अदा पर छोटे कपड़े पहन कर डांस करने का वीडियो शूट किया था। जिसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया गया। जो वायरल हो गया था। जब यह वीडिओ वायरल हुआ तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगो ने कहा है कि ऐसे वीडिओ मंदिर परिसर में बनाना हिंदू मठ मंदिरों की मर्यादा भंग करने जैसा है। इस पर करवाई की जाना चाहिए। जानकारी देते हुए एसपी सचिन शर्मा ने लड़की ने मंदिर के कैंपस में फिल्मी गानों पर डांस किया है। इस शिकायत पर लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।


By - SAGAR TV NEWS
05-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.