51 फीट के रावण का दहन,30 मिनट तक रुक-रुक कर आतिशबाजी हुई

 

दशहरा के एक दिन पहले चकरा घाट पर सांस्कृतिक युवा समिति के द्वारा 51 फीट के रावण का दहन किया गया। इसके पहले हुई बारिश का पानी रावण पर लग गया था। रावण के भीगने की वजह से 30 मिनट में रावण दहन हुआ। यहां 30 मिनट तक रुक-रुक कर आतिशबाजी हुई। रावण दहन के लिए भगवान श्रीराम नाव से पहुंचे थे। अतिथियों ने भगवान राम के पूजा अर्चना की। भगवान राम ने रावण की नाभी में तीर मारा। समिति के अध्यक्ष अनुराग विश्वकर्मा ने बताया कि बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण का आज दशहरे की पूर्व संध्या पर चकराघाट पर रावण का दहन हुआ। समिति का यह 17वां आयोजन है।


By - SAGAR TV NEWS
05-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.