बड़ी खबर : सागर-कांग्रेस विधायकों पर Train में महिला से छेड़छाड़ के आरोप, मामला दर्ज

 

रेवांचल एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री ने सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सराफ पर अभद्रता का आरोप लगाया है। ट्रेन से ही महिला ने अपने पति को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पति ने रेलमंत्री, डीआरएम को ट्वीट कर मदद मांगी। ट्वीट मिलते ही रेल पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुटी। रेवांचल एक्सप्रेस रात करीब 1 बजे सागर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां रेल पुलिस बोगी में पहुंचकर महिला से बात की। लेकिन सागर स्टेशन पर महिला अधिकारी नहीं होने से महिला के बयान नहीं लिए जा सके। ऐसे में जवानों की सुरक्षा में महिला को बीना स्टेशन पहुंचाया गया। जहां बीना में पदस्थ महिला अधिकारी ट्रेन में पहुंची और महिला यात्री से घटनाक्रम की जानकारी ली। अधिकारी ट्रेन में ही महिला यात्री के साथ भोपाल पहुंची। जहां यात्री के बयान लिए गए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी पीके अहिरवार ने बताया कि सूचना मिलते ही महिला को सागर स्टेशन पर अटेंड किया, एक ASI और दो हबलदारो को साथ भेजा चलित एफआईआर दर्ज की गई छेड़छाड़ की।
बता दे महिला यात्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक कुशवाहा नशे की हालत में थे। उन्होंने अभद्रता की है। महिला ट्रेन में 6 माह के बच्चे के साथ सफर कर रही थी। ट्रेन रीवा से 8 बजे चली थी। महिला कोच नंबर एच -1 में सफर कर रही थी। इसी कोच में विधायक भी सफर कर रहे थे। मामले की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ जांच में जुटी हुई है।


By - Sagar tv news
07-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.