जब मुंह फाड़कर सड़क पर बैठ गया मगरमच्छ तो सकते में आ गए लोग

 

जब सड़क पर मुंह फाड़कर एक मगरमच्छ बैठ गया तो हड़कंप मच गया। तस्वीरें एमपी के शिवपुरी की हैं। जहां एक कॉलोनी में करीब 8 फीट लंबे मगरमच्छ को देख कॉलोनी वासी दंग रह गए। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ने रेस्क्यू किया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित चांदपाठा झील में छोड़ दिया है। दरअसल शहर में अधिकतर बारिश के बाद मगरमच्छ निकलने की घटनाएं आम हो चुकी है। इससे पहले भी अलग-अलग क्षेत्रों में मगरमच्छों के निकलने के कई मामले सामने आ चुके हैं।
बताया जा रहा है की वार्ड क्रमांक-1 के नोहरी-बछोरा की सड़क पर मगरमच्छ सड़क किनारे मुंह फाड़कर बैठा हुआ था। लोगों को लगा की वो किसी का शिकार करने वाला है। जिससे लोग दहशत में आ गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। जहां वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे चांदपाठा झील में छोड़ दिया है। ऐसी भी जानकारी है की मगरमच्छ बीते एक महीने से इसी इलाके में घूम रहा है।
गौरतलबा है की शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में स्थित चांदपाठा झील में मगरमच्छों की संख्या ज्यादा है। जिससे बीते चार साल से शहर में निकलने वाले मगरमच्छों को अमोला पुल पर सिंध नदी में छोड़ा जा रहा है


By - SAGAR TV NEWS
09-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.