सागर-हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया वृंदावन बाग मंदिर || SAGAR TV NEWS ||

 

उज्जैन के महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर मंगलवार को सागर शिवमय हो गया। भगवान भोलेनाथ समेत अन्य मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। जिले का मुख्य कार्यक्रम वृंदावन बाग मंदिर में रखा गया। यहां एलईडी के माध्यम से लोगों ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में निर्मित महाकाल लोक के लोकार्पण का कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भगवान महाकाल के पूजन का कार्यक्रम लाइव दिखाया गया। इस मौके पर वृंदावन बाग मंदिर में 5100 दीप जलाए गए।
मंदिर परिसर में जले दीपों से मंदिर जगमगा उठा। यहां का माहौल भक्तिमय था। हर तरफ भगवान भोलेनाथ के जयकारें गूंज रहे थे। लोग धार्मिक गीतों की धुन पर झूम रहे थे। पुजारियों, धर्मगुरु और जनप्रतिनिधियों ने मंदिर परिसर में दीप प्रज्जवलित किए।
जिले में लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान महाकाल के नाम से दीपक रोशन किए। भजन-कीर्तन और पूजा अर्चना की गई। सभी विकासखंड स्तर पर मंदिर में एलईडी के माध्यम से महाकाल लोक के लोकार्पण का कार्यक्रम लोगों को दिखाया गया। पूरे जिले के मंदिरों में विशेष सजावट के साथ पूजा-अर्चना की गई। कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर सभी मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।


By - Sagar tv news
12-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.