मोर को जकड़कर खाने की फ़िराक़ में था अजगर, तभी उसे पकड़ने किया रेस्क्यू
तकरीबन 12 फ़ीट लम्बे अजगर को देखकर लोग दहशत में आ गए। जो मोर को जकड़कर खाने की फिराक में बैठा हुआ था। जिसे पकड़ने रेस्क्यू शुरू किया। मामला शिवपुरी जिले के नरवर तहसील के शेरगढ़ गांव का है। जहां किसानों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने शोर-शराबा शुरू कर दिया। जिसके बाद अजगर ने मोर को छोड़ा और धान के खेतों में समा गया। बताया गया की अजगर को देख लोग सहम गए थे। इसके बाद आनन-फानन में सांप पकड़ने वाले सलमान पठान को फोन लगाया जिसके बाद वो अपनी टीम के साथ शेरगढ़ गांव पहुंचे। जहां डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह से अजगर को धान के खेतों में से दबोचने में सफल हुए। अजगर की लम्बाई करीब 12 फ़िट और वजन 30 किलोग्राम से ज्यादा है। इसके बाद अजगर को ले जाकर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक बारिश ज्यादा होने के चलते जहरीले सांप और अजगर निकलने का सिलसिला शहरी क्षेत्र समेत ग्रामीण अंचलों में जारी है। दूसरी तरफ सांप के काटने से हर साल कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता था। यही कारण है कि बारिश थमने के बाद जहरीले सांप और अजगर के निकलने का सिलसिला जारी है