सागर-करवाचौथ पर सुहागन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर की पति देव की पूजा

सागर-करवाचौथ पर सुहागन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर की पति देव की पूजा

सागर में महिलाओं ने इस तरह यादगार बनाया करवाचौथ

सागर जिले के राहतगढ में करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा और चांद का दीदार कर और अपने पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोडा। इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। बताया गया कि षाम से ही महिलाओं ने पूजन की तैयारी षुरू कर दी थी। इस दौरान सोलह श्रंगार किए महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिक, गणेश और करवा चौथ माता की विधि विधान से पूजा पाठ की। इसके बाद जब रात को चंद्रोदय हुआ, तब महिलाओं ने चंद्रमा को अर्ध्य देकर और उसके बाद छलनी से पति का चेहरा देखकर अपना व्रत तोड़ा। इसके साथ ही महिलाओं ने मंदिरों में जाकर भोलेनाथ के दर्शन कर सुख समद्धि की कामना की। बही इस करवा चौथ पर खास बात यह भी रही कि पत्नियों ने अपने पति को हेलमेट देकर वचन लिया कि जब भी आप मोटर साइकिल चलाएंगे तो हेलमेट पहनकर ही चलाएंगे। इस बारे में सविता दुबे और रानी दुबे ने बताया कि हर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। यह व्रत ऐसा है जिसमें पत्नियां दिन भर निर्जला रहकर पति की लंबी उम्र की कामना करती है। हमारा भी कर्तव्य भी बनता है कि पति जब भी घर से बाहर मोटरसाइकिल लेकर जाए तो हेलमेट लगाकर जरूर जाए


By - sagar tv news
14-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.