डॉक्टर ने गुटखा खाने से मना किया तो युवक ने लाठी लेकर डॉक्टर को दौड़ा दिया !

डॉक्टर ने गुटखा खाने से मना किया तो युवक ने लाठी लेकर डॉक्टर को दौड़ा दिया !

गुटखा खाने से मना करने पर युवक ने डॉक्टर को लाठी से पीटा !

डॉक्टर ने एक युवक को गुटखा खाने से मना किया तो ये बात उसे इतनी नागवार गुजरी की उसने डॉक्टर पर हमला बोल दिया। घटना एमपी के भिंड जिले की है जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। बताया गया की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ डॉक्टर से मारपीट की गई। युवक उन्हें मारने के लिए लाठी लेकर दौड़ा था। घटना एंडोरी थाना के एनो ग्राम पंचायत की है। अस्पताल के प्रभारी और मेडिकल ऑफिसर डॉ. देवेंद्र सिंह गुर्जर पर एक स्थानीय युवक मामूली बात पर लाठी लेकर दौड़ा और उन पर हमला कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर देवेंद्र सिंह गुर्जर के पास रोहित तोमर नाम का युवक आया जिसके मुंह में गुटका था। बातचीत में उसके मुंह से गुटका बाहर आया तो उन्होंने उसे टोकते हुए कह दिया कि अस्पताल परिसर में गुटका खाकर ना आया करें। बस इसी बात पर भड़कते हुए युवक बाहर निकल गया। वहीं ऐसी भी जानकारी है की अस्पताल परिसर में बने सरकारी क्वार्टर पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा था। जिसे डॉक्टर ने खाली करने पत्र दिया था। लेकिन उन लोगों का कुछ सामान अभी भी रखा था। जब उसे हटाने की बात कही तो परिवार की महिलाओं ने बदतमीजी की।
तभी गुटके वाला युवक रोहित वहां लाठी लेकर पहुंचा जिसने डॉक्टर देवेंद्र सिंह गुर्जर से मारपीट कर दी। डॉक्टर ने आरोपी के खिलाफ 353 समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया।


By - SAGAR TV NEWS
15-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.