सागर -राठौर बंगले पर हुआ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का स्वागत

 

 

राठौर बंगाले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया गया। पुष्कर सिंह धामी के बंडा से पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर से पारिवारिक संबंध है। राठौर बंगले पर पहुंचते ही सबसे पहले पूर्व विधायक ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उनके परिवार जनों ने भी मुख्यमंत्री का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी ने अपने बचपन के दिनों में कक्षा आठवीं, नवमी और दसवीं की पढ़ाई डीएनसीबी स्कूल में की है। करीब डेढ़ घंटे तक राठौर बंगले में रुकने के बाद वो महार रेजिमेंट में जाएंगे जहां पर म्यूजियम का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद सैनिकों के सम्मेलन में शामिल होकर उन्हें संबोधित करेंगे।
बता दें कि बचपन के दिनों में जब मुख्यमंत्री के पिता सूबेदार थे। उनकी पदस्थापना महार रेजीमेंट में रही है। इसी दौरान उन्होंने यहां पर पढ़ाई की थी मंगलवार को वो अपनी बचपन की स्कूल में जाकर वहां का भ्रमण करेंगे छात्रों से मिलेंगे। 


By - SAGAR TV NEWS
17-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.