सागर-गढ़ाकोटा में रहेंगे 2 नगर पालिका अध्यक्ष,पहले दो साल फिर तीन के लिए दूसरा अध्यक्ष SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा नगर पालिका परिषद में सोमवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में दीपा/दिनेश लहरिया दो साल के लिए अध्यक्ष चुनी गई हैं। तो वहीं संगीता/मनोज तिवारी को तीन साल के लिए सहमति लिखित तौर पर बनने के बाद रिटर्निंग अधिकारी जितेंद्र पटेल ने अध्यक्ष पद के लिए दीपा लहरिया का नाम घोषित किया। निर्वाचित अध्यक्ष दीपा /दिनेश लहरिया का समर्थकों के साथ बस स्टैंड से विजय जुलूस निकाला गया। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला।
संगीता तिवारी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही दीपा लहरिया की प्रस्तावक बनी, तो मुस्ताक खान समर्थक बने। वही उपाध्यक्ष पद पर दो पार्षदों को चुना गया। पहले हरिनारायण पटेल को दो साल के लिए उपाध्यक्ष बनाया गया। तो तीन साल के लिए फूलवती/पुरषोत्तम यादव का कार्यकाल रहेगा। इस हिसाब से सामाजिक समरसता की मिशाल पेश करते हुए लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा सभी समाजों को प्रतिनिधित्व देकर यह साबित जरूर कर दिया है कि वो राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। इसके बाद मंत्री निवास गणनायक में सभी पार्षदों की बैठक हुई जहां आम सहमति बनी।
सागर टीवी न्यूज़ से बात करते हुए मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा की सभी समाजों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। यह सामाजिक समरसता की मिसाल है। कि कोई दुखी नही है। मंत्री भार्गव ने काछी सामाजिक मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने पर संज्ञान लेते हुए काछी समाज को भी उपाध्यक्ष पद से नवाजा है।--------


By - Ravi soni garhkota
17-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.