शादी समारोह में जा रहे ऑटो सवार 5 लोग काल के गाल में समा गए

भीषण सड़क हादसे में माँ-बेटे सहित 5 की मौत

 

शादी समारोह में जा रहे ऑटो सवार 5 लोग काल के गाल में समा गए

 


ग्वालियर-झांसी हाईवे पर बुधवार दोपहर लोडिंग वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों काल के गाल में समा गए । इसमें से 4 एक ही परिवार के हैं। सभी डबरा के पास पिछोर के रहने वाले हैं। ये लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ऑटो से ग्वालियर जा रहे थे। दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें ग्वालियर में भर्ती कराया है।
पिछोर के रावतपुर में रहने वाली नफीसा, अपने बेटे समी उल्ला खान, बहन समीना, सहित परिवार के कुल नौ सदस्यों के साथ ग्वालियर जा रहे थे। उन्हें ग्वालियर में एक शादी समारोह में शामिल होना था। नेशनल हाईवे-44 पर आंतरी थाना क्षेत्र में बजेरा की पुलिया के पास उन्हें एक लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। लोडिंग वाहन में ऑसीजन सिलेंडर भरे थे। वह रॉग साइड से आ रहा था। ऑटो व लोडिंग गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी। दोनों की भिडंत में ऑटो सवार नफीसा, उसके बेटे समी उल्ला खान, बहन समीना, अंजुम और ऑटो चला रहे फिरोज खान की मौके पर ही जान चली गई


By - sagar tv news
19-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.